मध्यप्रदेश विवाह प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? जाने

मध्य प्रदेश में विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अब आप घर बैठे, ऑनलाइन माध्यम से अपना मैरिज रजिस्ट्रेशन (marriage certificate mp) आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस लेख से आप मध्यप्रदेश विवाह प्रमाण पत्र (MP Marriage Certificate) के आवेदन की प्रक्रिया देख सकते हैं।

विवाह प्रमाण पत्र क्या है ?

यह एक कानूनी दस्तावेज है, जो एक विवाहित जोड़े के विवाह को कानूनी मान्यता प्रदान करता है। यह प्रमाण पत्र विवाहित जोड़ों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनके वैवाहिक संबंध को सरकारी रूप से प्रमाणित करता है।

विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता विभिन्न सरकारी एवं वित्तीय प्रक्रियाओं में होती है, जैसे पासपोर्ट के लिए आवेदन, बैंक खाते खोलने, वीजा प्रक्रिया और अन्य कानूनी और वित्तीय सेवाओं में।

मध्यप्रदेश विवाह प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं ? जाने
MP Marriage Certificate

इसे भी पढ़े : मध्यप्रदेश में जाति प्रमाणपत्र कैसे बनवाएं? जानें

विवाह प्रमाण पत्र का महत्व

विवाह प्रमाण पत्र का महत्व बहुत व्यापक है। यह एक कानूनी दस्तावेज है जो किसी व्यक्ति के विवाहित होने का प्रमाण प्रदान करता है। इसकी महत्ता सिर्फ व्यक्तिगत पहचान के रूप में ही नहीं होती, बल्कि यह विभिन्न कानूनी, सामाजिक एवं वित्तीय परिस्थितियों में भी महत्वपूर्ण होता है।

इसके अतिरिक्त यह प्रमाण पत्र सामाजिक सुरक्षा प्रदान करता है, खासकर महिलाओं के लिए क्योंकि यह उन्हें तलाक के मामले में सहायता, पति की मृत्यु होने पर पारिवारिक संपत्ति में हक एवं अन्य कानूनी अधिकार प्रदान करता है।

मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने हेतु पात्रता

मध्य प्रदेश में मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पाने के लिए आपको निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होती हैं:-

  1. दुल्हन की आयु 18 वर्ष एवं दुल्हे की आयु 21 वर्ष की होनी चाहिए।
  2. विवाह का स्थान मध्य प्रदेश में होना चाहिए, या जोड़ा मध्य प्रदेश के निवासी होना चाहिए।
  3. अपातकालीन शादी की स्थिति में आपको आदालत से मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए आदेश प्राप्त कर सकते हैं।
  4. विवाह पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज़ जैसे कि विवाह प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज़ फोटो, विवाह का प्रमाण और दुल्हन-दुल्हा की पहचान प्रमाण की कॉपियां होनी चाहिए।
  5. आवेदन प्रक्रिया के लिए स्थानीय नगर पालिका कार्यालय में जाना होता है और आवेदन पत्र भरना होता है।

MP Marriage Certificate आवश्यक दस्तावेज

  • शादी का आमंत्रण कार्ड
  • वर और वधु का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • दो गवाहों का पहचान और पता प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • एफिडेविट

मध्यप्रदेश विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट mpenagarpalika.gov.in जाएं।
  • होम पेज पर ‘e-Services’ विकल्प पर जा कर ‘Marriage Certificate Registration’ विकल्प पर क्लिक करें।

MP Marriage Certificate - मध्यप्रदेश में विवाह प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं ? जाने

  • अगले पेज में अपने शहर का चयन करें।

MP Marriage Certificate - मध्यप्रदेश में विवाह प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं ? जाने

  • जैसे ही आप अपने शहर का चयन करते हैं तो आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म में वर एवं वधु की व्यक्तिगत जानकारी, विवाह की तारीख, स्थान आदि आवश्यक जानकारियां दर्ज करें।

MP Marriage Certificate - मध्यप्रदेश में विवाह प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं ? जाने

  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज जैसे विवाह निमंत्रण कार्ड, विवाह की फोटो, वर और वधु के आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, गवाहों के दस्तावेज आदि अपलोड करें।
  • सभी जानकारी और दस्तावेज़ सही तरीके से भरने एवं अपलोड करने के बाद आवेदन फॉर्म को सब्मिट करें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद आपको एक संदर्भ संख्या और अपॉइंटमेंट की तारीख मिलेगी।
  • निर्धारित तारीख पर आपको व्यक्तिगत रूप से संबंधित कार्यालय में उपस्थित होना होगा और वहां अंतिम सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • सत्यापन के बाद आपका विवाह प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा, जिसे आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं या उसे कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

विवाह प्रमाण पत्र आवेदन हेतु ऑफलाइन प्रक्रिया

  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी नगर पालिका, नगर निगम या अन्य संबंधित सरकारी कार्यालय से विवाह प्रमाण पत्र का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें। इसमें वर और वधु की व्यक्तिगत जानकारियां, विवाह की तारीख, स्थान आदि दर्ज करें।
  • आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेज जैसे विवाह का आमंत्रण कार्ड, विवाह की फोटो, वर और वधु के पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, गवाहों के दस्तावेज आदि संलग्न करें।
  • आपको दो गवाहों की जरूरत होगी, जिन्होंने आपके विवाह समारोह में भाग लिया हो। गवाहों के हस्ताक्षर एवं उनके पहचान पत्रों की प्रतियां आवेदन के साथ संलग्न करें।
  • भरे हुए आवेदन पत्र को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में जमा करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद कार्यालय द्वारा आपके आवेदन और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • जांच होने के बाद आपका विवाह प्रमाण पत्र बन जाएगा।

MP Marriage Certificate FAQs

मध्य प्रदेश में विवाह प्रमाण पत्र के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

मध्य प्रदेश में कोई भी विवाहित जोड़ा जिनकी शादी कानूनी रूप से हुई हो और जो कानूनी उम्र (पुरुष के लिए 21 वर्ष और महिला के लिए 18 वर्ष) को पूरा करते हों, विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश में विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?

आपको विवाह का आमंत्रण कार्ड, विवाह की फोटो, वर और वधु के आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, गवाहों के पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

विवाह प्रमाण पत्र क्या है, और यह महत्वपूर्ण क्यों है?

यह एक कानूनी दस्तावेज़ है जो एक जोड़े की वैवाहिक स्थिति को साबित करता है। यह विभिन्न कानूनी और प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए महत्वपूर्ण है, जैसे पासपोर्ट प्राप्त करना, अपना नाम बदलना, या पति या पत्नी के लाभ का दावा करना।

MP Marriage Certificate प्राप्त करने में कितना समय लगता है?

इस प्रमाण पत्र को प्राप्त करने में आमतौर पर 15 से 30 दिन लगते हैं।

मध्यप्रदेश में विवाह प्रमाण पत्र बनवाने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

मध्यप्रदेश में विवाह प्रमाण पत्र बनाने की आधिकारिक वेबसाइट mpenagarpalika.gov.in है। जिसका लिंक ऊपर आर्टिकल में दिया हुआ है।

Leave a Comment