जन्म प्रमाण पत्र एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो हर व्यक्ति के जीवन में एक आवश्यक भूमिका रखता है। यह प्रमाण पत्र एक व्यक्ति के जन्म की तारीख, स्थान और माता-पिता के नाम को प्रमाणित करता है। हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करना एक सरल प्रक्रिया है, इस लेख से हम जानेंगे Haryana Birth Certificate कैसे बनाएं ? आर्टिकल से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।
हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र क्या है?
हरियाणा में जन्म प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज है। जो एक व्यक्ति के जन्म का आधिकारिक रिकॉर्ड होता है। जन्म प्रमाण पत्र व्यक्ति के जन्म की तारीख, समय, स्थान, माता-पिता के नाम एवं अन्य महत्वपूर्ण विवरणों को प्रमाणित करता है।
जन्म प्रमाण पत्र न केवल व्यक्ति की पहचान एवं उम्र का प्रमाण होता है, बल्कि यह विभिन्न सरकारी सेवाओं, शैक्षणिक प्रवेश, नागरिकता संबंधित मामलों और कई अन्य आधिकारिक प्रक्रियाओं के लिए एक आवश्यक दस्तावेज भी होता है।
HR Birth Certificate क्यों जरूरी है?
जन्म प्रमाण पत्र का महत्व निम्नलिखित है:
- पहचान का प्रमाण: यह आपकी पहचान एवं राष्ट्रीयता का प्रमाण है।
- शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश: स्कूलों एवं कॉलेजों में प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज है।
- सरकारी दस्तावेज: पासपोर्ट, वोटर आईडी, आधार कार्ड जैसे अन्य दस्तावेज बनवाने के लिए आवश्यक होता है।
आवश्यक दस्तावेज
हरियाणा में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए नीचे बताएं गए सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए:
- माता-पिता का पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस)
- निवास प्रमाण पत्र (बिजली/पानी का बिल या अन्य सरकारी दस्तावेज)
- अस्पताल का जन्म प्रमाण पत्र (यदि बच्चे का जन्म अस्पताल में हुआ हो)
- माता-पिता का विवाह प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
- एफिडेविट या शपथ पत्र (कुछ मामलों में जरूरी हो सकता है)
हरियाणा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवेदन प्रक्रिया
- सर्वप्रथम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर https://saralharyana.gov.in जाएं।
- यदि आप एक नए यूजर हैं तो होम पेज में ‘New User? Register Here’ विकल्प पर क्लिक कर के रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद ‘Login’ पर क्लिक करें।
- अपना यूजर नाम एवं पासवर्ड दर्ज कर के लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद नया पेज ओपन हो जायेगा, जहाँ पर आपको Apply for Services के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने विभिन्न सेवाएं आ जाएगी, जिसमें से आप जन्म प्रमाण पत्र सेवा का चयन कर लें।
- सेवा का चयन करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- आवेदन फॉर्म में आपको जन्म का समय, स्थान, माता-पिता के नाम आदि संबंधित जानकारी दर्ज क रके मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने हैं।
- सभी जानकारियां भरने एवं दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन को Submit करें।
इस प्रकार से आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आसानी से जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
HR Birth Certificate से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर
हरियाणा में जन्म प्रमाण पत्र क्या है?
जन्म प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज है जो व्यक्ति के जन्म की तारीख, समय और स्थान के साथ-साथ माता-पिता के नाम को प्रमाणित करता है।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया क्या है?
जन्म के बाद 21 दिनों के अंदर स्थानीय नगर पालिका या ग्राम पंचायत में जन्म का रजिस्ट्रेशन करना होता है, इसके बाद जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।
HR Birth Certificate बनने में कितना समय लगता है?
जन्म प्रमाण पत्र बनाने में आमतौर पर 7 से 14 दिनों का समय लगता है।
जन्म प्रमाण पत्र की वैधता कितनी होती है?
जन्म प्रमाण पत्र की कोई समय सीमा नहीं होती है, यह जीवन भर के लिए वैध रहता है।
जन्म प्रमाण पत्र का ऑनलाइन स्टेटस कैसे चेक करें?
सरल हरियाणा पोर्टल पर लॉगिन कर के एवं ‘Application Status’ में जा कर आप अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।