हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल – e District HP की सभी जानकारी

हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल – हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने नागरिकों के लिए e-District HP पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से कई सारी सरकारी सेवाएँ प्रदान करता है, जिससे हिमाचल प्रदेश के लोगों का जीवन काफी आसान हो गया है।

सरकार का उद्देश्य CSC केंद्रों की स्थापना करके आम लोगों को प्रमाण पत्र और पेंशन संबंधी सुविधाएँ प्रदान करना है। इन केंद्रों के माध्यम से, नागरिक जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, और निवास प्रमाण पत्र जैसी सेवाएँ बिना किसी परेशानी के प्राप्त कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल - e District HP की सभी जानकारी
हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल

हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल क्या है ?

यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसका उद्देश्य है लोगों को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का उपयोग आसानी से करने में मदद करना।

इस पोर्टल के माध्यम से, लोग अपने घर से ही विभिन्न सरकारी दस्तावेजों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जैसे कि जन्म प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, और मौजूदा स्थायी निवास प्रमाणपत्र आदि। यह इसके अलावा आपको विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी भी प्रदान करता है, ताकि आप उनका लाभ उठा सकें।

इसके साथ ही, e-District पोर्टल के माध्यम से आप अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं और सरकारी सेवाओं से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी जानें : Caste Certificate HP – हिमाचल प्रदेश में जाति प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं ? जानें

e -District HP Overview

पोर्टल का नामई-डिस्ट्रिक्ट हिमाचल प्रदेश
राज्य का नामहिमाचल प्रदेश
शुरू किया गयाराज्य सरकार द्वारा
उद्देशप्रदेश के नागरिकों को प्रमाणपत्र संबंधित सुविधाएं ऑनलाइन प्रदान करना
लाभार्थीराज्य के नागरिक
अवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://edistrict.hp.gov

हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के लाभ

  1. नागरिक घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से जाति, आय, और निवास के प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  2. पोर्टल पर e Nagar Palika सेवाएँ भी उपलब्ध हैं।
  3. ऑनलाइन प्रमाणपत्र सत्यापन और आवेदन स्थिति ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्ध है।
  4. e District HP की सेवाओं की डिलीवरी के लिए कॉमन सर्विस सेंटर्स (VLEs) के माध्यम से गाँव स्तर पर फ्रंट-एंड स्थापित किए गए हैं।

eDistrict HP पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

  • आय प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • जन्म पंजीकरण और प्रमाण पत्र
  • गैर-रोजगार प्रमाणपत्र
  • भूमि जोत प्रमाण पत्र
  • परिवार रजिस्टर की कॉपी
  • बीपीएल प्रमाणपत्र
  • खोज जल विधेयक (एमसी शिमला)
  • एमसी शिमला सेवाएं
  • ई-नगर पालिका सेवाएं
  • ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सर्विसेज
  • दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों का पंजीकरण
  • व्यापार लाइसेंस
  • मृत्यु पंजीकरण और प्रमाण पत्र
  • विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र
  • अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र
  • जाति (एससी / एसटी) प्रमाण पत्र
  • कृषक प्रमाण पत्र
  • कानूनी वारिस प्रमाणपत्र
  • सीवरेज कनेक्शन के लिए आवेदन
  • वजन और माप के लिए आवेदन
  • बोनाफाइड हिमाचली सर्टिफिकेट
  • शस्त्र लाइसेंस
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • विकलांगता आईडी कार्ड
  • सीनियर सिटीजन आईडी कार्ड
  • मनरेगा के तहत पंजीकरण
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का प्रमाण पत्र
  • बेटी है अनमोल योजना
  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
  • मदर टेरेसा आश्रय मातृ संबल योजना
  • विधवा पुनर्विवाह
  • जल कनेक्शन के लिए आवेदन

eDistrict HP पोर्टल पर कैसे पंजीकरण और लॉगिन करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट edistrict.hp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Citizen Login ” विकल्प पर क्लिक करें।

हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल - e District HP की सभी जानकारी

  • लॉगिन पेज में New Registration विकल्प पर क्लिक कर लीजिए।

हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल - e District HP की सभी जानकारी

  • अगले पेज में आपको आधार नंबर फॅमिली आईडी आदि सभी जानकारी दर्ज करने के बाद Register बटन पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर login ID और password आएगा, जिसे आपने लॉगिन पेज में यूजर आईडी और पासवर्ड बॉक्स में दर्ज कर लेना है फिर यूजर टाइप, कैप्चा कोड को दर्ज करके submit ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।

Bonafide Himachali Certificate ऐसे बनवाएं

  • सबसे पहले ई-डिस्ट्रिक्ट हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.hp.gov.in पर जाएं।
  • पोर्टल के अंतर्गत लॉगिन करने के बाद आपके सामने नया पेज ओपन हो जायेगा, जहाँ पर आपको Apply For New Services विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके सामने विभिन्न सेवाएं आ जाएगी, जिसमे से आपको “Bonafide Himachali Certificate” का चयन कर लेना है।

हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल - e District HP की सभी जानकारी

  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जाएगा, जिसमे आवश्यक जानकारी को भर करके मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर लेना है।
  • विवरण भरने के बाद आवेदन पत्र जमा करें।
  • एक बार आपका आवेदन जमा हो जाने के बाद, आप होमपेज पर ‘Track Application‘ विकल्प पर क्लिक करके इसकी स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।

e District HP पर आवेदन की स्थिति ऐसे ट्रैक करें

  • सबसे पहले, eDistrict HP की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.hp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, आपको ‘Track Application’ का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर आपको अपने आवेदन की स्थिति जांचने के लिए अपना आवेदन नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।

हिमाचल प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल - e District HP की सभी जानकारी

  • सारी जानकारी भरने के बाद, ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आपके आवेदन की स्थिति आपके सामने दिखेगी।

उम्मीद है कि यह जानकारी आपके काम आएगी। अगर आपको कोई समस्या आती है या आपको किसी भी प्रकार की मदद की जरूरत है, तो आप eDistrict HP के हेल्पडेस्क सपोर्ट पर 18001808076 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल भेज सकते हैं।

Leave a Comment