e-Disha पोर्टल: हरियाणा में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

ई-दिशा पोर्टल (e-Disha पोर्टल) हरियाणा राज्य के सार्वजनिक प्रशासन के लिए एक ऐसा पोर्टल है, जो अपने नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं को सरल बनाता है। विभिन्न आवश्यक सेवाओं को ऑनलाइन कर के पोर्टल एक पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करता है, जिससे लोगों को सीधे लाभ मिलता है। साथ ही भ्रष्टाचार को खत्म कर करने में सहायक है। एवं बिचौलियों से आम नागरिक को बचाता है।

e-Disha पोर्टल: हरियाणा में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन
e-Disha हरियाणा पोर्टल

यहाँ देखें: हरियाणा में मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया जानें

ई-दिशा हरियाणा पोर्टल क्या है?

ई-दिशा एक डिजिटल सेवा पोर्टल है, जो हरियाणा राज्य सरकार द्वारा लांच किया गया है जिससे हरियाणा राज्य के निवासियों को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने और उनके लिए आवेदन करने में आसानी होती है।

इस पोर्टल के माध्यम से लोग सरकारी सेवाओं के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़ और आवश्यक जानकारी की जांच कर सकते हैं। वे अपने आवेदन भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं, और अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं।

e-Disha पोर्टल महत्वपूर्ण बिंदु

पोर्टल का नामe Disha Haryana
शुरू किया गयाहरियाणा राज्य सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के नागरिक
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
उद्देश्यराज्य के नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://edisha.gov.in/

ई-दिशा के उद्देश्य

  • विभिन्न प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट और हथियार लाइसेंस सहित प्रमाणपत्र-संबंधित सेवाएं ऑनलाइन प्रदान करें।
  • नागरिकों को अपने प्रमाणपत्रों की स्थिति आसानी से जांचने में सक्षम बनाएं।

ई-दिशा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ

  1. राजस्व विभाग सेवाएँ
  • अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र
  • बीसी प्रमाण पत्र
  • अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र
  • विशेष पिछड़ी जाति प्रमाण पत्र
  • निवासी/निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक प्रयोजन के लिए आय प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाणपत्र
  • जन्म प्रमाणपत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • ग्रामीण प्रमाणपत्र
  • ईडब्ल्यूएस सामान्य जाति प्रमाण पत्र
  • भूमि पंजीकरण
  • भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति
  • भूमि अभिलेख की प्रतिलिपि
  • विवाह पंजीकरण (ग्रामीण)
  1. अनुमतियाँ
  • प्रॉपर्टी डीलर लाइसेंस
  • राजस्व न्यायालय मामले
  1. सामाजिक सेवाएं
  • वृद्धावस्था सम्मान भत्ता
  • विकलांगता भत्ता
  • बौना भत्ता
  • किन्नर भत्ता
  • निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता
  • कश्मीरी प्रवासियों को वित्तीय सहायता
  • विधवा एवं निराश्रित महिला पेंशन
  • 18 वर्ष की आयु तक स्कूल न जाने वाले विकलांग बच्चों को वित्तीय सहायता

हरियाणा में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र ऐसे बनवाएं

e-Disha पोर्टल: हरियाणा में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन

  • अगले पेज में नागरिक का नाम, ईमेल आईडी आदि सभी जानकारी सही से दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर लें। रजिस्ट्रेशन करने के बाद Login प्रक्रिया को भी पूर्ण करें।
  • इसके बाद आपको Apply for Services ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है, जिसके बाद पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाएं आ जाएगी।

e-Disha पोर्टल: हरियाणा में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन

  • सेवाएं पेज में आप जिस प्रमाण पत्र (आय, जाति और निवास) के लिए आवेदन करना चाहते हैं उसका चयन करें।

e-Disha पोर्टल: हरियाणा में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन

  • इसके बाद आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा, जहाँ पर पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज कर के आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • इसी प्रकार से आप अन्य सभी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ई -दिशा हरियाणा पोर्टल से संबंधित प्रश्न एवं उत्तर

e-Disha पोर्टल क्या है?

e-दिशा पोर्टल हरियाणा सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली ऑनलाइन सेवा है जिसका उपयोग आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सहित अनेक दस्तावेजों एवं योजनाओं के आवेदन करने और जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।

क्या आवेदकों को किसी प्रकार का शुल्क भुगतान करना होता है?

हरियाणा में आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं भुगतान करना होता है। यह सेवाएँ निशुल्क हैं।

e Disha पोर्टल के माध्यम से प्रमाण पत्र आवेदन करने के क्या लाभ हैं?

इस पोर्टल के अंतर्गत आवेदन करने से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलती है, सरकारी कार्यालयों की शारीरिक यात्राओं की आवश्यकता को खत्म करता है, और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की त्वरित पहुंच प्रदान करता है।

क्या मैं एक ही आवेदन में कई प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन कर सकता हूँ?

हां, आप एक ही आवेदन में कई प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो प्रक्रिया को और भी सुविधाजनक बनाता है।

Leave a Comment