CSC Login – CSC Digital Seva Login, CSC Registration की पूरी प्रक्रिया जानें

CSC का मतलब सामान्य सेवा केंद्र (Common Service Center) होता है। CSC में आप बैंकिंग, प्रमाण पत्र और बहुत कुछ एक ही जगह पर पा सकते हैं। जिसके लिए आपको भुगतान करना होता है। जो लोग गांव में रहते हैं, वह अपने नज़दीकी CSC पर जा कर ये सेवाएं आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

CSC चलाने वाले व्यक्ति को VLE यानी ग्राम स्तरीय उद्यमी कहा जाता है। VLE गांव के लोगों की सहायता करता है एवं इसके जरिए पैसे भी कमाता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप अपना खुद का CSC कैसे पंजीकृत (CSC Registration) कर सकते हैं।

CSC Login - CSC Digital Seva Login, CSC Registration की पूरी प्रक्रिया जानें
CSC Digital Seva Login, CSC Registration

इसे भी पढ़े : Vaad UP NIC IN: मुकदमे की स्थिति, सुनवाई तिथि, RCCMS UP की जानकारी

CSC Registration ऐसे करें

  • सबसे पहले आपको पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://register.csc.gov.in/ पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको नीचे बताएं गए लिंक पर क्लिक करना होगा।

CSC Login - CSC Digital Seva Login, CSC Registration की पूरी प्रक्रिया जानें

  • अगले नए पेज में Get Started विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा, जहाँ पर आपको बताया जायेगा कि Registration करने के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरुरत होती है, Terms and Conditions पर टिक कर के “Get Started” के विकल्प पर क्लिक करें।

CSC Login - CSC Digital Seva Login, CSC Registration की पूरी प्रक्रिया जानें

  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा, यहाँ पर आपको 6 चरणों में अपनी पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।

CSC Login - CSC Digital Seva Login, CSC Registration की पूरी प्रक्रिया जानें

  • सभी जानकारी एवं दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपका CSC पोर्टल में रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

CSC Registration स्थिति की जांच कैसे करें?

CSC रजिस्ट्रेशन स्थिति की जांच करने के लिए निम्नलिखित कदमों का पालन करें:

  • सबसे पहले CSC पोर्टल पर जाएं।
  • “CSC Track Application” क्लिक करें, जो होमपेज पर नीचे होगा।

CSC Login - CSC Digital Seva Login, CSC Registration की पूरी प्रक्रिया जानें

  • “CSC Application Reference Number” एवं कैप्चा दर्ज करें। फिर “Submit” पर क्लिक करें।

CSC Login - CSC Digital Seva Login, CSC Registration की पूरी प्रक्रिया जानें

इस प्रकार आप आसानी से अपने CSC रजिस्ट्रेशन की स्थिति की जांच कर सकते हैं, एवं जान सकते हैं कि आपका रजिस्ट्रेशन कितना प्रगति पर है।

CSC Login id ऐसे बनाएं

  • सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जब आप आवेदन की स्थिति चेक करते है तो आपको एक login id प्रदान की जाती है।
  • ये आईडी आपको आपके मोबाइल नंबर पर भी दी जाएगी।
  • अब आपको लॉगिन करने के लिए होम पेज के View Credentials विकल्प पर क्लिक कर लेना है।

CSC Login - CSC Digital Seva Login, CSC Registration की पूरी प्रक्रिया जानें

  • अब आपके सामने लॉगिन पेज ओपन हो जायेगा, जहाँ पर आपको लॉगिन आईडी व अन्य सभी जानकारी दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक कर लेना है।

CSC Login - CSC Digital Seva Login, CSC Registration की पूरी प्रक्रिया जानें

  • वेरिफिकेशन करने के लिए आपको अपने फ्रिंगर प्रिंट देने होंगे, और आगे की प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा।
  • सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आपकी Login id active हो जाएगी।

CSC Digital Seva Login, CSC Registration से संबंधित सवाल

CSC क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?

CSC एक सरकारी प्रक्रिया है जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं को पहुंचाने का उद्देश्य रखता है। इसके माध्यम से लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

CSC Registration के लिए क्या आवश्यक है?

CSC Registration के लिए आपको अपने ग्राम पंचायत या नगर पालिका क्षेत्र में बसने का प्रमाण पत्र, आईडी प्रूफ, फ़ोटोग्राफ़ और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।

CSC से कौन-कौन सी सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं?

CSC के माध्यम से आप विभिन्न सरकारी सेवाओं को प्राप्त कर सकते हैं। जैसे पैन कार्ड बनाना, आधार कार्ड सेवाएं, बैंकिंग सेवाएं, पेंशन योजनाएं एवं अन्य सेवाएं।

CSC पंजीकरण के लिए कोई शुल्क है क्या?

CSC पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं है। यह सरकार की पहल है जिसका उद्देश्य नागरिकों को डिजिटल सेवाएं प्रदान करना है, और एक CSC VLE (विलेज लेवल उद्यमी) बनने में कोई लागत नहीं होती।

मैं CSC सहायता के लिए कैसे संपर्क कर सकता हूँ?

CSC सहायता के लिए विभिन्न संचालनों के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। CSC हेल्पलाइन नंबर 1800-3000-3468 है, और आप सहायता के लिए अपने जिले के प्रबंधक या राज्य समन्वादक से भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment