CG eDistrict प्रमाणपत्र बनवाएं – आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र

CG e-District छत्तीसगढ़, एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है, जो नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं को डिजिटल रूप में प्रदान करता है। इसका उद्देश्य सरकारी सेवाओं को पहुंचने की प्रक्रिया को सरल और सुचारू करना है, उन्हें ऑनलाइन प्रदान करके नागरिकों को इन सेवाओं का आसानी से उपयोग करने में सुविधा प्रदान करने का।

CG eDistrict क्या है ?

CG eDistrict एक सरकारी सेवा पोर्टल है जो छत्तीसगढ़ राज्य में नागरिकों को सरकारी सेवाओं की ऑनलाइन पहुंच प्रदान करता है। इस पोर्टल के माध्यम से लोग जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पेंशन प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी दस्तावेजों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह सेवा सरकार के साथ-साथ नागरिकों के लिए सरकारी प्रक्रियाओं को सुगम और सुविधाजनक बनाने का एक प्रयास है और डिजिटल भारत की दिशा में कदम बढ़ाता है।

CG eDistrict प्रमाणपत्र बनवाएं - आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र
Income Certificate, Caste Certificate, Residence Certificate

इसे भी जानें : CG eDistrict प्रमाण पत्र के आवेदन की स्थिति जानें

CG eDistrict पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न सेवाएं

प्रमाण पत्र सेवाएं

  • अतिरिक्त योग्यता पंजीकरण के लिए आवेदन
  • स्थाई पंजीकरण के लिए आवेदन
  • अस्थाई फटाका लाइसेंस
  • ई-कोर्ट-केस पंजीकरण
  • जन्म पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र सुधार
  • आय प्रमाण पत्र
  • SC/ST प्रमाण पत्र
  • OBC प्रमाण पत्र
  • चॉइस विवाह प्रमाण पत्र सुधार
  • पंप स्थापित करने के लिए एन ओ सी
  • मृत्यु पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र
  • विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र
  • चॉइस जन्म सुधार
  • चॉइस मृत्यु सुधार
  • पेट्रोलमूल निवासी प्रमाण पत्र

अनुज्ञप्ति सेवाएं

  • कीटनाशक लाइसेंस
  • मत्स्य पालन के लिए ऋण के लिए आवेदन
  • खाद्यान पंजीकरण
  • दुकान एवं स्थापना पंजीयन हेतु
  • नया बिजली कनेक्शन
  • बीज लाइसेंस का नवीनीकरण
  • मत्स्य पालन शिक्षण
  • मत्स्य पालन बीमा
  • लीज पर जलाशय
  • व्यापार हेतु अनुज्ञप्ति
  • होटल व्यापार अनुज्ञप्ति
  • वन उत्पाद के लिए खुदरा बिक्री की मंजूरी के लिए आवेदन

राजस्व सेवाएं

  • नॉन डिजिटाइज़्ड नकल (भूमि दस्तावेज आदि) हेतु
  • छत्तीसगढ़ केरोसिन मर्चेंट लाइसेंस
  • भुइंया से नकल
  • संघ/संस्थानों एवं खिलाडियों के लिए वित्तीय सहायता
  • न्यायालय आदेश प्रमाण पत्र
  • प्रकरण सूची

CG eDistrict के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

“CG eDistrict के अंतर्गत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट edistrict.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर आने के बाद आपको “नागरिक” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर लें।

CG eDistrict प्रमाणपत्र बनवाएं - आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र

  • अब आपके सामने पोर्टल का लॉगिन पेज खुल जायेगा, जहाँ पर आपको “Click Here for New Registration” विकल्प पर क्लिक कर लेना है।

CG eDistrict प्रमाणपत्र बनवाएं - आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र

  • अगले पेज में आपको उपयोगकर्ता का नाम, पूरा नाम, पासवर्ड और अन्य सभी जानकारी को सही से दर्ज करने के बाद “सहेजे” ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आपको एक यूजर नाम और पासवर्ड दिया जायेगा, जिसकी सहायता से आपने login प्रक्रिया को भी पूर्ण कर लेना है।

सीजी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • पोर्टल पर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन पर लॉगिन करने के बाद आपको होम पेज में “लोक सेवा केंद्र” विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके सामने पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न सेवाएं आ जाएगी। जिसमे से किसी एक प्रमाण पत्र (आय, जाति, निवास) का चयन कर लीजिए।

CG eDistrict प्रमाणपत्र बनवाएं - आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र

  • सेवा का चयन करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जहाँ पर आपको आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर आदि सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

CG eDistrict प्रमाणपत्र बनवाएं - आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र

  • सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर लें और उसके बाद फॉर्म को submit कर लीजिए।
  • इसी प्रकार से आप सभी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है।

छत्तीसगढ़ ई -डिस्ट्रिक्ट प्रमाण पत्र से जुड़े सवाल

CG eDistrict प्रमाण पत्र क्या हैं?

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाने के लिए एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है। इसके माध्यम से लोग आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, और निवास प्रमाण पत्र जैसे प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ आय प्रमाण पत्र क्यों आवश्यक है?

आय प्रमाण पत्र आर्थिक सहायता और सरकारी योजनाओं के लिए आवश्यक होता है। यह सरकारी सब्सिडी, पेंशन, और अन्य लाभों की पात्रता की जाँच के लिए उपयोग होता है।

छत्तीसगढ़ eDistrict प्रमाणपत्र के लिए शुल्क क्या होता है?

प्रमाण पत्र के प्रकार के हिसाब से शुल्क विभिन्न हो सकता है। कुछ प्रमाण पत्र मुफ्त हो सकते हैं, जबकि कुछ के लिए न्यूनतम शुल्क हो सकता है।

CG eDistrict प्रमाणपत्र के लिए कितना समय लगता है?

प्रमाणपत्र के प्रकार और आवश्यकताओं के आधार पर प्रमाणपत्र के प्राप्ति में समय विभिन्न हो सकता है। कुछ प्रमाण पत्र कुछ हफ्तों में मिल सकते हैं।

Leave a Comment