Birth Certificate UP Online: उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएँ?

Birth Certificate UP- जन्म पंजीकरण बच्चे के जीवन का पहला और सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। भारतीय कानून, विशेषकर ‘जन्म और मृत्यु अधिनियम, 1969’ के अनुसार, प्रत्येक बच्चे के लिए जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश में जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate UP) व्यक्ति के विभिन्न कानूनी अधिकारों के लिए एक मान्य प्रमाण होता है।

यहां, हम आपको जन्म प्रमाण पत्र यूपी ऑनलाइन प्राप्त करने की प्रक्रिया में मार्गदर्शन करेंगे, जिससे यह माता-पिता और अभिभावकों के लिए सुविधाजनक और परेशानी मुक्त हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है ?

यह एक आधिकारिक दस्तावेज होता है जिसमें एक व्यक्ति का जन्म सत्यापित होता है। इस प्रमाण पत्र के माध्यम से व्यक्ति का जन्म स्थान, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, और अन्य जानकारी सत्यापित की जाती है। यह प्रमाण पत्र विभिन्न गवर्नमेंट योजनाओं, शिक्षा प्रतिस्थानों, और अन्य सरकारी कार्यों के लिए जरूरी होता है।

Birth Certificate UP Online – उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएँ?
Birth Certificate UP

यह भी जानें : यूपी में आय प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया

यूपी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • माता- पिता का आधार कार्ड
  • बच्चे की जानकारी ( नाम, जन्म स्थान,जन्म तिथि)
  • मूल निवास
  • पते का सबूत
  • माता-पिता के व्यवसाय का पता
  • मोबाइल नंबर
  • बच्चे का फोटो

उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र ऐसे बनवाएँ

उत्तर प्रदेश में जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, इन चरणों का पालन करें:

  • उत्तर प्रदेश जन्म और मृत्यु पंजीकरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (https://crsorgi.gov.in ) पर जाएँ।
  • यदि आप एक नए उपयोगकर्ता हैं, तो उसके लिए आपको यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा। जिसके लिए आपको “General Public Sign up” विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Birth Certificate UP Online – उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएँ?

  • अगले पेज पर आपको यूजर नाम, यूजर आईडी, मोबाइल नंबर आदि सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद “Register” विकल्प पर क्लिक लें।

Birth Certificate UP Online – उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएँ?

  • अब आपको अपने मेल बॉक्स में लॉगिन आईडी मिलेगा, जिसे आपने लॉगिन पोर्टल पर आकर दर्ज लेना है और इसके बाद नया पॉसवर्ड भर लेने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • अब आप Birth & Death Registation पेज पर आ जाएगी, जहाँ पर birth ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद आपके सामने “birth registration” फॉर्म आ जाएगा।

Birth Certificate UP Online – उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएँ?

  • आवश्यक विवरण भरें जैसे कि बच्चे का नाम, जन्म तिथि, माता-पिता के नाम और जन्म स्थान।
  • उसके बाद आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • आवेदन की जाँच करने के बाद अपना आवेदन जमा करें। फिर आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

एक बार जब आपका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाता है, तो आपको एक अद्वितीय आवेदन संख्या के साथ एक रसीद प्राप्त होगी। इस रसीद को भविष्य के संदर्भ के लिए अपने पास रखें।

जन्म प्रमाण पत्र क्यों महत्वपूर्ण है?

जन्म प्रमाण पत्र एक कानूनी दस्तावेज है जो किसी व्यक्ति के जन्म का विवरण दर्ज करता है। इसमें बच्चे का नाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान और उनके माता-पिता के नाम जैसी जानकारी शामिल है। यहां बताया गया है कि जन्म प्रमाण पत्र होना क्यों आवश्यक है –

  1. पासपोर्ट प्राप्त करना
  2. स्कूलों और कॉलेजों में दाखिला लेने
  3. सरकारी योजनाओं और लाभों का दावा करना
  4. ड्राइवर लाइसेंस आवेदन करने के लिए
  5. कानूनी मामलों में अपनी उम्र और पहचान स्थापित करना

Birth Certificate UP Online FAQs –

जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है?

जन्म प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज होता है जो व्यक्ति के जन्म की सत्यता को प्रमाणित करता है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक होते हैं?

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आमतौर पर निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है जैसे – पिता/माता के नाम का प्रमाण, आवेदन पत्र, अस्पताल का जन्म प्रमाण पत्र (यदि जन्म हॉस्पिटल में हुआ है)।

जन्म प्रमाण पत्र का शुल्क क्या होता है?

जन्म प्रमाण पत्र का शुल्क आवश्यकताओं और राज्य के नियमों के आधार पर विभिन्न होता है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए कितने दिन लगते हैं?

जन्म प्रमाण पत्र के जारी करने में आमतौर पर कुछ सप्ताहों का समय लगता है, लेकिन यह राज्य और कार्यालय के लिए भिन्न हो सकता है।

जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग कब होता है?

जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग विभिन्न सरकारी दस्तावेजों की अवधारणा के लिए किया जाता है, जैसे कि वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, शिक्षा प्रमाण पत्र, आदि के आवेदन के साथ।

Leave a Comment