Jharkhand e-District – झारखंड नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और दस्तावेजों का सुविधाजनक रूप से इंटरनेट के माध्यम से पहुँचने के लिए एक डिजिटल प्लेटफार्म का कार्य करता है। झारखंड ई-डिस्ट्रिक्ट का उद्देश्य महत्वपूर्ण प्रमाण पत्रों और दस्तावेज़ के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाना है, सरकारी कार्यालयों की फिजिकल यात्राओं की आवश्यकता को कम करते हुए।
इस पोर्टल के अंतर्गत झारखंड के निवासियों को आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, भूमि रिकॉर्ड और अन्य सेवाओं को प्राप्त करने के लिए घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।
Jharsewa क्या है?
Jharsewa, जिसे Jharkhand e-District भी कहा जाता है, यह झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक डिजिटल प्लेटफार्म है जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकारी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में मदद करना है।
इसे भी पढ़े : Jharkhand Death Certificate – झारखंड में मृत्यु प्रमाणपत्र कैसे बनवाएं ?
Jharkhand e-District highlights key
पोर्टल का नाम | JharkhandJhar Sewa (Jharkhand e-District) पोर्टल |
लाभार्थी | झारखंड राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | राज्य के नागरिकों को प्रमाण पत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://jharsewa.jharkhand.gov.in |
Jharsewa पर उपलब्ध सेवाएँ
Jharsewa पर कई प्रकार की सेवाएँ उपलब्ध हैं, नीचे हमने उनमें से कुछ की सूची दी है:
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- मृत्यु प्रमाण पत्र
- किसान प्रमाण पत्र
- लैंड होल्डिंग प्रमाण पत्र
- बीपीएल प्रमाण पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज
- पेन कार्ड/जन्म प्रमाण पत्र/वोटर आईडी कार्ड/ आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति का कोई भी प्रमाण
- घोषणा पत्र
- पते की जानकारी के लिए (जमीन की रसीद/खतियान)
आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए जरुरी दस्तावेज़
झारखण्ड में आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
- आवेदन पत्र
- आय सबूत (आयकर रिटर्न, वेतन पर्चा, बिजनेस कार्ड)
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- फोटो
निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड)
- निवास साबित करने के लिए दस्तावेज़- आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, रक्षा आईडी कार्ड
- आवेदक से एक स्व-घोषणा पत्र
- आवेदक का पासपोर्ट आकार का फोटो
Jharsewa Portal पर Register कैसे करें?
- सबसे पहले Jharsewa पोर्टल पर जाएं।
- होम पेज पर ” Register yourself” का चयन करें।
- यहाँ पर आपको आवेदक का नाम, Email id. मोबाइल नंबर आदि जानकारी दर्ज करने के बाद submit कर लेना है।
- पोर्टल के अंतर्गत सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन प्रक्रिया को भी पूर्ण कर लीजिए।
झारखंड आय, जाति, निवास ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- login करने के बाद “apply for services” विकल्प पर क्लिक करें।
- अगले पेज में आपको सामने harsewa Portal पर उपलब्ध सभी सेवाओं की सूची आ जाएगी।
- आप अपने प्रमाण पत्र (आय, जाति, निवास ) के अनुसार किसी भी सेवा का चयन कर सकते है।
- सेवा का चयन करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जायेगा, जिसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज कर लें।
- सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर लीजिए।
- इस प्रकार से आप किसी भी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
झारखंड आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल
प्रश्न 1 – Jharsewa क्या है?
उत्तर – यह झारखंड सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली ऑनलाइन सेवा है जिसका उपयोग झारखंड राज्य के निवासियों को आय, जाति, और निवास आदि प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने और जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।
प्रश्न 2 – क्या Jharsewa पोर्टल पर आवेदन करने के लिए शुल्क भुगतान करना होता है?
उत्तर – झारखंड में आय, जाति, और निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं भुगतान करना होता है। यह सेवाएँ निशुल्क हैं।
प्रश्न 3 – क्या मैं एक ही आवेदन में कई प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन कर सकता हूँ?
उत्तर – हां, आप एक ही आवेदन में कई प्रमाण पत्रों (आय, जाति, और निवास) के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो प्रक्रिया को और भी सुविधाजनक बनाता है।