दिल्ली जन्म प्रमाणपत्र कैसे बनवाएं? जानें पूरी प्रक्रिया

जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, इसे किसी भी नागरिक का पहला प्रमाण पत्र भी कहते हैं। दिल्ली जन्म प्रमाणपत्र नागरिक की पहचान के रूप में काम करता है और बिना इसके कई सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ नहीं मिलता है। यह दस्तावेज (Birth Certificate Delhi) नए जन्मे बच्चों के लिए बनवाना बहुत महत्वपूर्ण होता है, जिससे उन्हें स्कूल और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Birth Certificate Delhi - दिल्ली में जन्म प्रमाणपत्र कैसे बनवाएं? जानें पूरी प्रक्रिया
Birth Certificate Delhi

क्या होता है Birth Certificate

जन्म प्रमाण पत्र एक आधिकारिक दस्तावेज होता है जो किसी व्यक्ति की जन्म की तारीख, स्थान और परिवारिक विवरण की पुष्टि करता है। इस प्रमाण पत्र का उपयोग विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी विवादों की समाधान, शिक्षा में प्रवेश, रोजगार के लिए प्रमाणितीकरण, और सरकारी योजनाओं और लाभों के लिए किया जाता है।

इस प्रमाण पत्र के अंतर्गत व्यक्ति का नाम, जन्म की तारीख, जन्म स्थल (नगर, जिला, राज्य), जन्म के समय का विवरण (सुबह, दोपहर, शाम, रात), माता-पिता का नाम और प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारी का हस्पताल या स्थान सभी जानकारी मौजूद होती है।

जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता

  • स्कूल और कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रमाणित
  • कई नौकरी योजनाएं और रोजगारी से संबंधित सरकारी योजनाएं प्राप्त करने के लिए
  • बेरोजगारी भत्ता, विकलांगता पेंशन, और बच्चों की शिक्षा से संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए
  • विवाह और आयु प्रमाण
  • व्यक्ति की पहचान
  • आर्थिक सहायता प्राप्त करने हेतु

Birth Certificate Delhi जरुरी दस्तावेज़

  • जन्म प्रमाण पत्र आवेदन पत्र
  • जन्म होने का कोई प्रमाण (जन्म स्थान, तिथि, समय)
  • माता-पिता का आधार कार्ड /निवास प्रमाण पत्र
  • पिता/माता का अनुरोध पत्र
  • बच्चे और माँ का डिस्चार्ज पेपर (यदि अस्पताल में हो)
  • पते का प्रमाण जहां बच्चे का जन्म हुआ है

दिल्ली जन्म प्रमाणपत्र ऐसे बनवाएं ऑनलाइन

  • सबसे पहले आपको दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर edistrict.delhigovt.nic.in जाना होगा।
  • होम पेज पर login /Register ऑप्शन पर क्लिक कर लें, यदि आप पोर्टल के अंतर्गत पहली बार आवेदन कर रहे है तो Register ऑप्शन पर क्लिक कर लें।

Birth Certificate Delhi - दिल्ली में जन्म प्रमाणपत्र कैसे बनवाएं? जानें पूरी प्रक्रिया

  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके Continue पर क्लिक कर लेना है।

Birth Certificate Delhi - दिल्ली में जन्म प्रमाणपत्र कैसे बनवाएं? जानें पूरी प्रक्रिया

  • अब अगले पेज में पूछी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करने के बाद Continue to Register विकल्प पर क्लिक कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने के बाद आपके अपने यूजर आईडी और पासवर्ड आ जायेगा, जिसे आपने लॉगिन पेज में दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
  • अब आपके सामने विभिन्न सेवाएं आ जाएगी, जहाँ पर आपको “जन्म प्रमाण पत्र” पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद “आवेदन फॉर्म’ खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको आवेदक की पूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी और मांगे गए सभी दस्तावेजों को भी अपलोड कर लेना है।

Birth Certificate Delhi - दिल्ली में जन्म प्रमाणपत्र कैसे बनवाएं? जानें पूरी प्रक्रिया

  • सभी जानकारी भरने के बाद Submit ऑप्शन पर क्लिक कर लें।
  • अंत में आपको एक रसीद प्राप्त होगी, जिसमें आवेदक से जुड़ी कुछ जानकारी होगी और साथ ही संबंधित विभाग का पता होगा। कुछ समय के बाद उस पते पर जाकर आपको अपने दस्तावेजों को वेरीफाई करवाना होगा।
  • वेरीफाई करने के 15 दिन के भीतर आपका दिल्ली जन्म प्रमाणपत्र बनकर तैयार हो जाएगा।

Birth Certificate Delhi से संबंधित सवाल

प्रश्न १ – दिल्ली में जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है?

उत्तर – यह एक आधिकारिक दस्तावेज होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तारीख और स्थान दर्ज होता है। यह विभिन्न आधिकारिक उद्देश्यों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

प्रश्न 2 – जन्म प्रमाणपत्र की आवश्यकता क्यों होती है?

उत्तर – जन्म प्रमाण पत्र नागरिकता प्राप्ति, शिक्षा, विवाह पंजीकरण, बैंक खाता खोलने, सरकारी योजनाओं की पात्रता और अन्य कई आधिकारिक उद्देश्यों के लिए आवश्यक होता है।

प्रश्न 3 – दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र बनाने में कितना समय लगता है ?

उत्तर – जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में लगभग 14 दिन का समय लग सकता है।

प्रश्न 4 . क्या दिल्ली में जन्म प्रमाण पत्र बनाने में शुल्क लगता है?

उत्तर – जी नहीं, यदि आप ऑनलाइन माध्यम से दिल्ली जन्म प्रमाण के लिए आवेदन कर रहे है तो कोई भी शुल्क राशि नहीं ली जाएगी।

Leave a Comment