eDistrict Portal: उत्तर प्रदेश आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र

ई-गवर्नेन्स योजना केंद्र सरकार द्वारा देशभर में शुरू की गई eDistrict परियोजना एक राज्य मिशन मोड परियोजना है। इसका प्रमुख उद्देश्य नागरिक-केंद्रित सेवाओं को डिजिटल बनाना है। e-District परियोजना के माध्यम से तहसील कार्यालय से प्रदान की जाने वाली सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करवाया गया है। eDistrict परियोजना के तहत आय, जाति, निवास, हैसियत प्रमाण पत्र, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पेंशन, भूमि रिकॉर्ड, राजस्व विवाद और रोजगार केंद्र जैसी सेवाएं एकीकृत हो गई हैं।

eDistrict UP पोर्टल भी इस परियोजना का हिस्सा है। यह पोर्टल उत्तर प्रदेश में आय, जाति, निवास और अन्य कई प्रमाण-पत्रों को बनाने में मददगार है। इन सभी प्रमाण-पत्रों की नागरिकों के लिए अत्यंत महत्व है। eDistrict पोर्टल पर सरकारी सेवाओं का उपयोग करना और आवेदन प्रक्रिया पूरी करना आसान हो जाता है।

eDistrict Portal, उत्तर प्रदेश आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र
eDistrict Portal, उत्तर प्रदेश आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र

eDistrict क्या है?

सरकार द्वारा यह एक महत्वपूर्ण पहल है यह ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के अंतर्गत संचालित की जाती है, जो नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने में सहूलियत प्रदान करती है। यह एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है जो आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, और अधिक सेवाओं से संबंधित सेवाएँ प्रदान करता है। eDistrict का प्रमुख उद्देश्य इन महत्वपूर्ण प्रमाणपत्रों और दस्तावेजों को प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुगम बनाना है।

ई -डिस्ट्रिक्ट से संबंधी महत्वपूर्ण बिंदु

पोर्टल का नामeDistrict UP (उत्तर प्रदेश ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल)
संबंधित विभागउत्तर प्रदेश सरकार
उपलब्ध सेवाएंआय प्रमाण, जाति प्रमाण, राजस्व सेवाएं, आदि
उद्देश्यविभिन्न सेवाओं का लाभ एक ही मंच पर प्रस्तुत करना
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के सभी नागरिक
आधिकारिक वेबसाइटedistrict.up.gov.in/edistrictup

eDistrict पोर्टल पर उत्तर प्रदेश आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र ऐसे बनाए

eDistrict UP पर लॉगिन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले eDistrict UP की आधिकारिक वेबसाइट https://edistrict.up.gov.in/ जाएं।
  • होम पेज पर आपको “सिटीजन लॉगिन (ई-साथी)” विकल्प पर क्लिक कर लीजिए।
  • यदि आप वेबसाइट पर पहली बार है तो “नवीन उपयोगकर्ता पंजीयन” पर क्लिक करें।

eDistrict – eDistrict UP, उत्तर प्रदेश आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र

  • इसके बाद नए पेज में आपको आवेदक का नाम, जन्म तिथि, पता आदि सभी जानकारी को सही से दर्ज करने के बाद सुरक्षित करें पर क्लिक कर लें।

eDistrict – eDistrict UP, उत्तर प्रदेश आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र

  • अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर जाँच के लिए एक OTP आएगा।
  • अब लॉगिन पेज पर आकर यूजर का नाम, पासवर्ड/OTP और सुरक्षा कोड को लिख कर Submit कर लीजिए।
  • इस तरह से आपकी लॉगिन आईडी बन जाएगी।
  • लॉगिन करने के बाद, आपको प्रमाण पत्र का प्रकार का चयन करना होगा (आय, जाति, या निवास प्रमाण पत्र).
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र को सही और पूरी जानकारी के साथ भरें। आपको व्यक्तिगत जानकारी, पता विवरण, आय विवरण, जाति विवरण (यदि लागू हो), आदि प्रदान करने की आवश्यकता हो सकती है।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज़ों को अपलोड करें।
  • सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आवेदन शुल्क को भुगतान करें।

eDistrict UP Portal पर उपलब्ध विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं

क्र.स.विभागसेवाएं
1.राजस्व विभाग1. जाति प्रमाणपत्र
2. आय प्रमाणपत्र
3. अधिवास प्रमाणपत्र
4. हैसियत प्रमाण पत्र
5. खतौनी की नकल
6. दैनिक राजस्व वाद तालिका
7. राजस्व वाद – न्यायालय आदेश प्रति
8. राजस्व वाद – वाद विवरण
2 .पंचायती राज विभाग1. कुटुंब रजिस्टर की नकल के लिए आवेदन
3 .चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग1. दिव्यांग प्रमाणपत्र
2. कोविड टीकाकरण पंजीकरण
4 .गृह विभाग1. लाउड स्पीकर/लोक सम्बोधन प्रणाली/ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति
2. विस्फोटक – विनिर्माण लाइसेंस (LE-1)
3. विस्फोटक – भंडारण लाइसेंस(LE-3)
4. विस्फोटक – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस (LE-4)
5. विस्फोटक – भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस(LE-5)
6. आतिशबाज़ी – विनिर्माण लाइसेंस (LE-1)
7. आतिशबाज़ी – भंडारण लाइसेंस (LE-2)
8. आतिशबाजी – परिवहन (ट्रांसपोर्ट) लाइसेंस (LE-4)
9. आतिशबाज़ी – भंडारण एवं विक्रय लाइसेंस (LE-5)
5 .समाज कल्याण विभाग1. छात्रवृत्ति के लिए आवेदन (सामान्य और अनु.जाति/जनजाति)
2. शादी और बीमारी अनुदान के लिए आवेदन
3. अत्याचारों के बारे में शिकायत के लिए आवेदन
6 .महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग1. दहेज प्रथा से पीडित महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता
2. दहेज प्रथा से पीडित महिलाओं के लिए कानूनी सहायता
3. विधवा बेसहारा महिलाओं की बेटी की शादी के लिए अनुदान योजना
4. दंपति पुरस्कार विधवा विवाह को बढ़ावा देने की योजना
7 .दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग1. दिव्यांग व्यक्ति द्वारा पुनर्वास हेतु ऋण/अनुदान के लिए आवेदन
2. दिव्यांग व्यक्ति से विवाह करने पर अनुदान के लिए आवेदन
3. दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंगों के लिए अनुदान

8 .

कृषि विभाग
1. मा० मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना
2. मा० मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकाण्ड दुर्घटना सहायता योजना

UP eDistrict से संबंधित और लेख देखें: